टीम इंडिया दिखी रंगीन। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लगाये होली

टीम इंडिया और मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया फाइनल टेस्ट के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। टीम उत्साहित नजर आ रही है और कप्तान रोहित शर्मा  और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ होली का जश्न मनाते नजर आये है। भारत पहले दो मैच जीतकर पहले ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) अपने नाम कर चुका है।

indian cricketer

आज पूरे भारत में होली मनाई गई। यहां तक ​​कि, महिला प्रीमियर लीग (woman’s premier league) की खिलाड़ी भी होली खेलती नजर आईं। भारतीय टीम ने चलती बस में होली खेली। हाई प्रोफाइल भारतीय खिलाड़ी पूरे शरीर पर रंगे हुए नजर आ रहे हैं। होली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। शुबमन गिल (Shubman Gill) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया की तरफ से हैप्पी होली’।

indian

भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के कई स्टार क्रिकेटर होली के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो टीम इंडिया की बस का है। इस वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी होली के गीतों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

indian.

गिल की वीडियो में विराट कोहली गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा विराट और शुभमन गिल पर पीछे से गुलाल उड़ा रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में श्रेयस अय्यर को भी देखा जा सकता है। गिल के अलावा रोहित ने भी सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं। इनमें मोहम्मद सिराज, चेतेश्वर पुजारा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को देखा जा सकता है।

 

Leave a Comment