Weight loss ये है वजन घटाने का अब तक का सबसे आसान तरीका

वजन कम करना | Weight loss- वजन घटाने का तरीका

घर मे हम चाहे कितना भी काम कर ले, लेकिन नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है। हममेसे अधिकतर महिलाएं घर के काम में इतना व्यस्त हो जाती है कि, वह वर्कआउट और एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं निकाल पाती है। साथ ही व्यस्तता के कारण हमारा खानपान भी समय से नहीं हो पाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि वजन बढ़ने का कारण हमारा खान-पान और सही समय पर एक्सरसाइज न करना ही होता है।

कई महिलाएं वजन कम करने के लिए महंगी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। या फिर वजन कम करने के लिए कोई भी उपाय करने लगती है। लेकिन डॉक्टर भी सही आहार और सही एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

जब आप वेट मैनेजमेंट पर ध्यान देते हैं तो, ऐसा आहार लेना चाहिए जिससे आपके शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकले। इसके साथ ही आपको सही समय पर फाइबर और प्रोटीन युक्त आहार लेने की बहुत जरूरत होती है। इस डाइट प्लान की मदद से आप अपने वजन को घटाने के साथ ही वेट मैनेजमेंट सकेंगे और पूरे दिन के काम करने के लिए ऊर्जावान भी रह शकेगी।

Weight loss.

अर्ली मॉर्निंग अदरक और सौंफ का पानी

सुबह 6:00 से 7:00 के बीच अदरक का पानी लेना चाहिए। अदरक का पानी शरीर से फैट को बर्न करने में मदद करता है। अदरक शरीर के वजन और पेट की चर्बी पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी करें और उसमें अदरक को कसकर डालें और पानी को कुछ देर रखे। इसके बाद छानकर ठंडा होने दें, और इसका सेवन करें। इसके अतिरिक्त आप सौंफ का पानी भी पी सकते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है और वजन घटाने में मददरूप होता है।

ब्रेकफास्ट पोहा

सुबह 8:30 बजे के बीच ब्रेकफास्ट करना चाहिए। जिसके लिए पोहा वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट है। क्योंकि इसमें भारी मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर बाउल मूवमेंट के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही यह व्यक्ति को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इसके साथ प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप खाने में 50 ग्राम पनीर और हल्दी वाला दूध ले सकते हैं। आप अल्टरनेट डे पर मिक्स फ्रूट बाउल और हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।

मिड मॉर्निंग, कोकोनट वाटर और सूरजमुखी के बीज

11:00 के बीच सनफ्लावर सीड्स के साथ कोकोनट वोटर ले। इसमे फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, और यह आपको लंबे समय तक फूल रखता है। इसलिए 11:00 बजे के बीच आपको एक मुट्ठी सनफ्लावर बीज के साथ कोकोनट वाटर लेना चाहिए। नारियल पानी हाइड्रेट रखता है।

लंच ब्राउन, राइस पुलाव और दाल

1 बजे के बीच ब्राउन राइस पुलाव के साथ पीली दाल ले और इसके साथ सलाद लेना ना भूले। आप इसके अलावा पनीर भुर्जी के साथ एक रोटी ले सकते हैं। ब्राउन राइस में सफेद चावल जैसे रिफाइंड अनाज की तुलना में अधिक फाइबर होता है। ब्राउन राइस जैसे फाइबर युक्त साबुत अनाज का चयन करने से पेट की चर्बी कम होती है, और वजन कम करने में मदद मिलती है।

पोस्ट लंच, छाछ

4:00 बजे के बीच छाछ लेनी चाहिए। छाज प्रोटीन विटामिन और कई खनिजों से समृद्ध होती है। इनमें कैलोरी और वसा की मात्रा बहुत कम होती है। छाछ आपको हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रखने में मदद करती है। यह उन लोगों के लिए एक आदर्श पेय पदार्थ है। जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। अध्ययनों से पता लगा है कि प्रत्येक दिन छाछ की थोड़ी मात्रा उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर वाले लोगों में कोलेस्ट्रोल के ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करती है।

डिनर, वेजिटेबल सूप

7:00 से 7:30 के बीच वेजिटेबल सूप लेना चाहिए, अगर आप सब घर पर बना रहे हैं तो यह पूरी तरह से स्वस्थ है और वजन घटाने के लिए बेहतरीन है। आप वेजिटेबल सूप के साथ क्लियर सूप चिकन सूप आदि को भी शामिल कर सकते हैं। सब्जियों वाले सूप आपके डाइजेशन को दूर रखने में मदद करते हैं। इसके बाद रात को सोने से पहले आपको स्पाइस टी या फिर ग्रीन टी का सेवन कर शकते है।

अगर नियमित रूप से आप इस डाइट प्लान को फॉलो करेगी तो, आपको अपना वजन घटा जरूर दिखेगा। इसके साथ रोज वॉक करना भी जरूरी है, और एक्सरसाइज को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाइए।

हमें उम्मीद है कि, यह डाइट प्लान आप को आपको पसंद आएगा और वजन घटाने में मदद रूप होगा

Leave a Comment