बारिश की सीजन में कपड़ों को खुशबूदार बनाने के लिए टिप्स

कपड़ों को खुशबूदार

कपड़ो को धोते समय हर कोई डिटर्जेंट का इस्तेमाल करता है ल। लेकिन उसके बावजूद कई बार कपड़ों में से बदबू आती हैं। दरअसल, डिटर्जेंट कपड़ों को साफ करता है, लेकिन खुशबू नहीं दे पाता है।

ऐसे वक्त कपड़ों को धोने के बाद भी उनमें से अलग तरह की बदबू आती रहती है। इसीलिए आज हम आपको कपड़ों को खुशबूदार बनाने के कुछ शानदार तरीकों के बारे में बताएंगे। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

बारिश के मौसम में कई बार कपड़ों में थोड़ा बहुत गीलापन रह जाता है। इसकी वजह से कपड़ों में से बदबू आने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कपड़ों को सूखने के बाद आयरन करके रख दें। ऐसा करने से कपड़ों में बची हुई नमी खत्म हो जाएगी और उनमें से बदबू नहीं आएगी।

नींबू का उपयोग 

कपड़ों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए कपड़े धोने वाले पानी में थोड़ा नींबू का रस मिला दें। इससे आपके कपड़ों से बदबू नहीं आएगी और इसके साथ ही कपड़े में लगे दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

परफ्यूम का उपयोग करें 

– आमतौर पर सभी के घर में कोई ना कोई परफ्यूम उपलब्ध होता है। कपड़ों को खुशबूदार बनाने के लिए भी परफ्यूम का उपयोग किया जा सकता है।
– वाशिंग मशीन में कपड़े डालने के बाद आप उसमें थोड़ा सा परफ्यूम डाल दे। परफ्यूम कितना डालना है यह परफ्यूम की गंध और कपड़ों की संख्या पर आधार रखता है।
– इस ट्रिक की वजह से ही सारे कपड़ों में धीमी – धीमी महक आती है।

कॉफी बींस का उपयोग 

– कॉफी बींस भी कपड़ों को महका शकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कॉफी बींस को मशीन में डालना है।
– इसके लिए सिर्फ चार से पांच कॉफी बींस आपके पूरे कपड़ों को महका सकते हैं।
– लेकिन एक बात का ध्यान रखें की कॉफी बिन्स डालते वक्त आप जरूरत से ज्यादा कॉफी बींस ना डालें।

खुशबूदार साबुन का उपयोग 

– कई साबुन की महक बहुत कमाल की होती है। ऐसे में कपड़ों की बदबू खत्म करने के लिए, आप खुशबूदार साबुन का उपयोग कर सकते हैं।
– कपड़ों को खुशबूदार बनाने के लिए आपको बस मशीन में साबुन का एक छोटा सा टुकड़ा डालना है।
– आम तौर पर कम से कम 10 मिनट तक लोग कपड़ों को मशीन में घुमाते हैं। इतने समय में साबुन भी पानी में घुल जाता है।
– इस ट्रिक को आजमाने के बाद जब आप कपड़े यूज करेंगे तो महकती हुई खुशबू आएगी।

बेकिंग सोडा का उपयोग 

– कपड़ों में से बदबू दूर करने के लिए कपड़े धोते वक्त बेकिंग सोडा का उपयोग किया जा सकता है।
– एक चम्मच बेकिंग सोडा कपड़ों की गंदगी तो दूर करता ही है लेकिन, बदबू से भी बचाता है।

पुदीने के पत्ते

– घर में बहुत से कामों के लिए पुदीने के पत्ते इस्तेमाल किए जाते हैं। यही पुदीना कपड़ों को भी खुशबूदार बना सकता है।
– उसके लिए आपको कपड़े धोते समय एक कप पुदीने के पत्ते पानी में डालने हैं। इससे कपड़ों की बदबू खत्म हो जाती है।
– उसके अलावा कपड़ों को धोने के बाद भी आप अलमारी में पुदीने के पत्ते भी रख सकते हैं। इससे कीड़े और बदबू से छुटकारा मिलता है।

व्हाइट विनेगर 

व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए किया जाता है। ऐसे में आप इसकी मदद से कपड़ों से आने वाली बदबू से भी निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको ठंडे पानी में व्हाइट विनेगर मिक्स करना होगा। इसके बाद कपड़े को इस मिश्रण में भिगो दें। अब करीब 15-30 मिनट के लिए कपड़े को भीगने दें। इसके बाद इसे वॉशिंग मशीन में धो लें। इससे कपड़े में से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी।

बारिश के मौसम में कपड़ों से बदबू आना आम बात है। लेकिन इन टिप्स की मदद से आप बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

हमें आशा है की आज के लेख की टिप्स और जानकारी आपको जरूर पसंद आएगी और उपयोगी होंगी।

Leave a Comment