अगर आप भी पीले दांतो से परेशान हो तो अपनाए इन घरेलू नुस्खों

पीले दांतो का उपाय चेहरा चाहे कितना ही खूबसूरत हो, लेकिन मुंह खोलते ही अगर दांत पीले नजर आए तो सारी सुंदरता धरी की धरी रह जाती है। अच्छा दिखना तो फिर भी अलग है। लेकिन दांतो का पीलापन और गंदकी सेहत के लिए भी कई तरीकों से नुकसान दायक साबित होती है। आप जो भी खाते हैं वह मुंह से होकर पेट में जाता है। गंदे दांत सेहत के लिए नुकसान कारक है। वही मुंह से बदबू आना, मसूड़ों से खून निकलना, कैविटीज होना दातों की सही देखभाल न करने का नतीजा होता है। लेकिन घर में ही ऐसी कई कमाल की चीजें हैं जिनसे दांत सफेद होते हैं। और स्वस्थ रहते हैं। उसका तीन से चार बार इस्तेमाल करने से दांत पर असर दिखने लगता है। अगर आपको यकीन ना हो तो आप खुद आजमा कर देख लीजिए।

पीले दांतो का उपाय

निम का उपयोग करे 

दांतो से पीलापन हटाने के लिए नीम का पाउडर का उपयोग करना चाहिए। नीम के पाउडर को ब्रश के ऊपर लेकर दातों की सफाई करें। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दांतो से बैक्टीरिया को दूर करते हैं। दांतों की सेहत के लिए नीम का दातुन भी उपयोगी है।

बेकिंग सोडा 

दांतों के पीलेपन पर बेकिंग सोडा ब्लीच की तरह काम करता है। बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाइए, और इस पेस्ट को 3 से 4 मिनट तक दांत पर लगाए रखें। उसके बाद ब्रश टूथपेस्ट लेकर दांतो को साफ कर ले।

नींबू का छिलका 

खाना खाने के बाद हफ्ते में 2 दिन नींबू के छिलके को दांत पर घिसने से अच्छा परिणाम मिलता है। दांत सफेद बनाने में नींबू का छिलका कारगर साबित होता है।

नमक और सरसों का तेल 

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नमक और सरसों के तेल के इस्तेमाल का उपाय काफी पुराना और कारगर है। इसके लिए आधे चम्मच नमक में कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपने दांत साफ करे। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार करें। ऐसा करने से आपको फर्क नजर आएगा।

पीले दांतो का उपाय.

सरसों का तेल 

आधा चम्मच नमक में सरसों के तेल की कुछ बूंदे मिक्स करके, उससे दांत की सफाई करें। इस पेस्ट से दांत साफ करके, थोड़ी देर बाद दांत धो ले। इससे दांत चमक जाएगे।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग दांतों का पीलापन दूर करने के लिए काफी कारगर है। इसके लिए पानी और विनेगर को समान मात्रा में मिलाकर कुल्ला करे। इससे दांतों का पीलापन दूर होगा।

स्ट्रॉबेरी 

दांतों को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को एक बर्तन में हल्का कूट ले। और दांतों पर 5 से 6 मिनट तक लगाकर रखें। इससे आपके मुंह में किसी चीज का गंदा स्वाद भी नहीं आएगा, और दांत भी सफेद हो जाएंगे, और मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी।

संतरे के छिलके का पाउडर 

संतरे के छिलके का पाउडर दांतों का पीलापन दूर करता है। इसके लिए ब्रश करने के बाद संतरे के छिलके के पाउडर से दांतों की सफाई करे।

पानी और नींबू का रस 

एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमान करें। इससे दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा। अगर हररोज दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में एक दिन जरूर दातुन अवश्य करें। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ और मजबूत भी होते हैं।

तेजपत्ता 

सूखा तेज पत्ता बारीक पीस लें। हर तीसरे दिन एक बार इससे मंजन करने से दांत चमकेंगे।

हल्दी, सरसो का तेल 

हल्दी, सरसों, का तेल और नमक मिलाकर मंजन करें। दांत मजबूत होंगें और पीलापन दूर हो जाएगा।

हमें आशा है कि, आज के लेख की जानकारी आपको जरूर उपयोगी होगी।

Leave a Comment