सफेद बालों का इलाज सफेद बालों को काला करने का घरेलू तरीका

सफेद बालों का इलाज आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब आता व्यस्त जीवनशैली के कारण बाल झड़ने की समस्या आम समस्या बन गई है कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होना और बाल झड़ने की समस्या होती है। जिसका सटीक और प्रभावी इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। मौजूद समय में बढ़ रहे प्रदूषण और गलत खानपान की वजह से बालों की समस्या बढ़ रही है। बाल टूटने से बचाने के लिए सही देखभाल की जरूरत होती है। मार्केट में बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद है। इन प्रोडक्ट को बनाने में केमिकल का उपयोग होता है। इस वजह से इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल बहुत सुरक्षित नहीं माना जाता है। बालों को टूटने से बचाने के लिए और सफेद होने से बचाने के लिए आंवला और नारियल का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता है।

सफेद बालों का इलाज

आंवला में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है, और सफेद होने से भी बचाता है। तो आइए जानते हैं बालों के लिए आंवला और नारियल तेल के फायदे और उसको लगाने का सही तरीका।

सफेद बालों

बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाने के लिए आंवला और नारियल तेल बहुत फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल में विटामिन ई समेत कई ऐसे गुण होते हैं। जो बालों को टूटने से और सफेद होने से बचाते हैं। बालों के लिए आप आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। नारियल तेल और आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा नारियल तेल में आंवला का जूस मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी समस्याएं दूर होती है। और नारियल तेल लगाने से बालों को मिलने वाले फायदे इस प्रकार है।

नारियल तेल

नारियल तेल में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड समेत कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। जो बालों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। बालों का पोषण बनाए रखने के लिए नारियल तेल में आंवला जूस मिलाकर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके बाल घने और मजबूत बनते हैं।

कम उम्र में बाल सफेद होने वाली समस्या को दूर करने के लिए आंवले का चूर्ण को नारियल तेल बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। उसके लिए नारियल तेल को गुनगुना करके उसमें आधा चम्मच आंवला पाउडर मिक्स करें इस मिश्रण को अच्छी तरह से बालों और स्काल्प पर लगाएं। इसे लगाने के बाद अच्छी तरह से मसाज करें और कुछ देर के लिए उसे रहने दे। आधे घंटे के बाद उसको पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन तक करने से बाल सफेद होने की समस्या में फायदा मिलता है।

नारियल तेल

आंवला और नारियल तेल

ड्राई हेर और बालों में रूखापन की समस्या को दूर करने के लिए आंवला और नारियल तेल का उपयोग करने से फायदा मिलता है। बालों को ड्राय और रूखापन से बचाने के लिए आप एक चम्मच आंवला पाउडर में दो चम्मच नारियल का तेल मिक्स करके उसको अच्छी तरह से बालों में लगान चाहिए। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें। महीने भर ऐसा करने से आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

बालों में डैंड्रफ

बालों में डैंड्रफ की समस्या भी बहुत आम बात है। बालों में गंदगी जमा होने के कारण आपको रूसि या डैंड्रफ की समस्या होती है। बालों में रुसी होने की वजह से आपको कोई दूसरी समस्या भी हो सकती है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए आंवले के जूस में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर बालों में अच्छी तरह से लगाए। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको रूसी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ग्रोथ

बालों के अच्छे ग्रोथ के लिए भी आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। बालों में पोषण की कमी के कारण बालों का विकास रुक जाता है, और इसकी वजह से बाल टूटने लगते हैं, और डबल हो जाते हैं। बालों के अच्छे विकास के लिए आंवला जूस के साथ नारियल तेल का उपयोग करने से फायदा मिलता है। इसके लिए आपको एक चम्मच आंवले के जूस में दो चम्मच नारियल तेल को मिक्स करके बालों और स्केल्प में अच्छी तरह से लगाना चाहिए। ऐसा करने से कुछ दिनों में आपको फायदा दिखाई देगा।

बाल झड़ने की समस्या 

बाल झड़ने की समस्या आज के समय में बहुत बढ़ गई है, और संतुलित खानपान, तनाव, चिंता और स्मोकिंग की वजह से भी बाल टूटते हैं। बालों को टूटने से बचाने के लिए आंवला पाउडर और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आपको दो चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच आंवले का पाउडर मिक्स करके उसको अच्छी तरह से बालों में मसाज करें। ऐसा कुछ नहीं होता करने से बाल झड़ने की समस्या में फायदा मिलता है।

हमें आशा है कि, आज के लेख की जानकारी और टिप्स आपको जरूर पसंद आएगी और उपयोगी होंगे।

Leave a Comment