गणेश चतुर्थी इन राशि वालों पर हमेशा बरसती रहेगी गणपतिजी की कृपा

गणेश चतुर्थी का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। एसे में गणेश जी के भक्त इस दिन को और खास बनाने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भोग आदि लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 31 अगस्त को शुक्र का सिंह राशि के साथ युति होने वाली है। इस दिन गणेश चतुर्थी भी है। ग्रहों की युति का विशेष लाभ कुछ राशियो को मिल सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। जिसे ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि, धन, वैवाहिक जीवन, प्रेम का कारक माना जाता है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। मीन राशि में यह उच्च के होते हैं। जबकि कन्या राशि में नीच के माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 31 अगस्त बुधवार को शुक्र का गोचर होने जा रहा है। इस दिन गणेश चतुर्थी भी मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी के दिन शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के जानकार के द्वारा बताया गया है कि, गणेश चतुर्थी के दिन से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे, तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

ज्योतिष शास्त्र

मेष:

ज्योतिषीय गणना के आधार पर मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर फायदाकारक साबित होगा। शुक्र गोचर की अवधि में सुख – समृद्धि और साथ-साथ खुशियां प्राप्त होंगी। पिता से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है। आर्थिक निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेंगा।

वृषभ:

इस राशि से संबंधित जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। शुक्र गोचर की पूरी अवधि में आर्थिक रूप से तरक्की होगी। साजिदारी वाले काम में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके साथ ही इस दौरान मान – सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार भी मिलेंगे।

सिंह:

शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहेगा। इस समय के दौरान जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। शुक्र गोचर की अवधि में नए जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। जो लोग नौकरी में उनकी सैलरी में वृद्धि चाहते हैं वह भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बहेतर होगी और करियर में तरक्की का अवसर भी मिलेगा

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर जीवन में खुशियां लाएगा। गोचर की अवधि में दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होंगी और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी, अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा और व्यापारियों के कामकाज को गति मिल सकती है।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर का समय :

शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त, 2022 दिन बुधवार की शाम 04:09 बजे होगा। ज्योतिषशात्र के अनुसार शुक्र ग्रह जल तत्व की राशि कर्क से अग्नि तत्व की राशि सिंह में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के लिए सिंह राशि शत्रु के समान है। ऐसे में स्थिति अधिक अनुकूल नहीं मानी जाती है, दरअसल शुक्र और सिंह राशि के बीच काफी समानताएं हैं। इसलिए यह स्थिति लाभदायी हो सकती है।

हमें उम्मीद है कि, आज के लेख की जानकारी आपको जरूर पसंद आएगी।

Leave a Comment