रोचक तथ्य इन हिंदी जानिए दुनिया के रहस्यमय जगह के बारे में

रोचक तथ्य इन हिंदी  कुदरत की बनाई हुई यह दुनिया उतनी ही रोचक है। इस दुनिया में कहीं ऐसे तत्व हैं जिनके बारे में जानकर आपको आश्चर्य होगा। आज हम कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में आपको बताएंगे। जिसे जानने के बाद शायद आप उस पर यकीन करने से पहले कई बार सोचेंगे।

रोचक तथ्य इन हिंदी 

मेघालय में एक नदी है ‘उमंगोट नदी‘ जिसे भारत की सबसे साफ नदी कहा जाता है। यह नदी माल्वयान्नाग गांव के पास है। जिसे एशिया का सबसे स्वच्छ गांव कहा जाता है। गांव में करीब 300 घर है, और सभी मिलकर इस नदी की साफ सफाई करते हैं। सबसे खास बात यह है कि, इस नदी में गंदगी फैलाने पर लोगों को ₹5000 तक का जुर्माना लगता है।

इस नदी का पानी इतना साफ़ है कि उसमें कांच की तरह आर-पार दिखता है। पानी के नीचे का एक-एक पत्थर क्रिस्टल की तरह साफ़ नज़र आता है। इसमें धूल का एक कण भी दिखाई नहीं देता। ऐसा लगता है, मानो नाव किसी कांच के ऊपर तैर रही हो।

उमंगोट नदी

यहां महीने में तीन से चार दिन कम्युनिटी डे के होते हैं। इसी दिन गांव के हर घर से कम से कम एक व्यक्ति नदी की सफाई के लिए आता है।

हम जानते हैं कि दुनिया भर में पीने के पानी की किल्लत कितनी ज्यादा है। यह तो जगजाहिर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आखिर वह कौन सा देश है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा पीने लायक पानी है। अगर नहीं तो आज हम उसके बारे में आपको बताएंगे। इस देश का नाम है ब्राजील। जहां नवीनीकरण जल संशोधनों की उच्चतम मात्रा है। जो कुल 8,233 घन किलोमीटर है।

महाराष्ट्र का राष्ट्रीय पक्षी एक ऐसा हरियल पक्षी है, जो कभी धरती पर अपना पैर नहीं रखता है। उन्हें ऊंचे ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद होते हैं। हरियल पक्षी अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाना पसंद करते हैं। यह सामाजिक प्राणी है और अधिकतर झुंड में ही पाए जाते हैं।

हरियल पक्षी

हरियल पंछी का शरीर सामान्यत तौर पर हरा रंग या हल्के पीले रंग का होता है। इसका मुँह स्लेटी रंग का और आंखे नीले रंग की होती है इसके अलावा पंजोंव चोच का कलर पीला होता है। इसके पंजे बहुत नुकीले और मजबूत होते है।

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि, नोट कागज के बनते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, नोट कागज के नहीं बल्कि कपास से बनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपास कागज की तुलना में अधिक मजबूत होता है, और वह जल्दी फटते भी नहीं है।

नामीबिया में एक ऐसी जगह है, जहां अटलांटिक महासागर यहां के west-coast रेगिस्तान से मिलते हैं। यहां दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान है। जो करीब साडे पांच करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है। खास बात यह है कि, यहां दिखने वाले रेत के टीले पूरी दुनिया में सबसे बड़े हैं।

नामीब रेगिस्तान

नामीब रेगिस्तान दक्षिणी अंगोला से नामीबिया होते हुए 2,000 किलोमीटर दूर दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी हिस्से तक फैला है। नामीबिया के लंबे अटलांटिक तट पर यह नाटकीय रूप से समुद्र से मिलता है।

ऐसा लगता है मानो पूरब की ओर रेत का अंतहीन समुद्र फैला हो, जो दक्षिण अफ्रीका के 160 किलोमीटर अंदर विशाल ढलान तक जाता है।

हमें आशा है आज के लेख की जानकारी आपको जरूर पसंद आएगी।

Leave a Comment